{"_id":"5db3274b8ebc3e015d44e1af","slug":"air-force-chinok-helicopter-made-several-rounds-of-sky-haldwani-news-hld3617767138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने लगाए आसमान के कई चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने लगाए आसमान के कई चक्कर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के आसमान में चक्कर लगाता चिनूक विमान।
- फोटो : PITHORAGARH
वायु शुक्रवार को वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने पिथौरागढ़ नगर
के ऊपर आसमान में कई चक्कर लगाए। डबल पंखे वाला यह हेलीकॉप्टर देखकर
लोगों में खासा कौतूहल रहा। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के
बेड़े में यह हेलीकॉप्टर हाल ही शामिल किया गया है।
शुक्रवार को दिन में वायु सेना का एक बड़ा हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर
लगाता नजर आया। कई चक्कर लगाने के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी पर भी यह
विमान उतरा। चिनूक सीएच.47 हेलीकाप्टर के आगे और पीछे दो पंखे होते हैं।
इस हेलीकाप्टर की विशेषता यह है कि इसका इस्तेमाल दिन और रात को किया जा
सकता है। यह हेलीकाप्टर एक बार में 9.5 टन भार उठा सकता है। दो पंखों
वाले हेलीकाप्टर को आसमान में उड़ता देखकर लोगों में काफी कौतूहल रहा।