{"_id":"57b5673f4f1c1bce246ead12","slug":"after-two-and-a-half-hours-to-rescue-the-young-man-out-of-kosi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे रेस्क्यू के बाद कोसी नदी से निकाला गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे रेस्क्यू के बाद कोसी नदी से निकाला गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंस हांकने के चक्कर में बुधवार शाम एक युवक कोसी नदी के टापू में फंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के ढाई घंटे प्रयास के बाद भैंस पालक को किसी प्रकार बाहर निकाला गया। इस बीच तहसीलदार जंगल में भटक गए। किसी प्रकार उनको भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्गम स्थान से बाहर निकाला। आपरेशन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन एक भैंस नहीं मिलने से पशुपालक परेशान रहा।
गोबरा निवासी प्रमोद कुमार की चार भैंसें चरने के लिए कोसी नदी के पास चली गई। शाम छह बजे प्रमोद अपने मित्र भूपेंद्र के साथ भैंस लेने के लिए कोसी पार करने लगा लेकिन साथी किनारे खड़ा गया। नदी पार करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आया तो प्रमोद नदी के टापू में खड़ा हो गया। उसकी चार भैंसों में दो तैरकर नदी पार गई। एक भैंस टापू में थी लेकिन एक अन्य का पता नहीं था। भूपेंद्र ने गांव आकर नेता एस लाल को सूचना दी।
इसके बाद धीरे धीरे घटना की जानकारी सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह तक पहुंची। इसके बाद सीओ के साथ एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में कोतवाल बीएस भाकुनी, तहसीलदार सुंदर सिंह की टीम नदी के किनारे पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ तैराक तरुण कुमार नदी के टापू तक पहुंचा। युवक प्रमोद कुमार को ढाई घंटे के आपरेशन के बाद किसी प्रकार बाहर निकाला गया। इस बीच जंगल में तहसीलदार सुंदर सिंह रास्ता भटक गए। पुलिसकर्मियोें ने किसी प्रकार तहसीलदार को ढूंढ निकाला।