फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After struggling for hours to open Haldwani-Nainital route for heavy vehicles

घंटों मशक्कत के बाद भारी वाहनों के लिए भी खुला हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग

Thu, 18 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,ज्योलीकोट (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो,ज्योलीकोट (नैनीताल)। Updated Thu, 18 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
After struggling for hours to open Haldwani-Nainital route for heavy vehicles
नैनीताल एनएच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी दीपक रावत के नेतृत्व में बुधवार पूरी रात हाड़ तोड़ मेहनत के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया। हालांकि अभी भी मौके पर मलबा और पत्थर पड़े हुए हैं जिन्हें पूरी तरह हटाने में अभी वक्त लगेगा। एनएच में यातायात सुचारु होने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ ही यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तेज बारिश के चलते भेड़िया पखान क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया था। जिसके चलते एनएच में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को राखी के त्योहार को देखते हुए डीएम दीपक रावत ने स्वयं देर रात तक मौके पर रहकर बुधवार रात करीब एक बजे सड़क को छोटे वाहनों के लिए खुलवा दिया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन रात भर सड़क को दुरुस्त करने में जुटी रही और बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे एनएच को भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया। बृहस्पतिवार को एनएच में छोटे बड़े सभी वाहन चले। इस दौरान मौके पर सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मौजूद थे। एनएच में वाहन चलने के बाद दोगांव, आमपड़ाव, भल्यूटी, वीरभट्टी और गेठिया में दुकानों की रौनक फिर से लौट आई है। सड़क खुलवाने के दौरान मौके पर एनएच के ईई महेंद्र सिंह, सहायक अभियंता एमबी थापा, बालम सिंह जैनी, थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, चौकी इंचार्ज मनव्वर सिंह समेत कई अधिकारी और पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक चट्टान को विस्फोटक से उड़ाया
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में दोगांव में सड़क पर पड़े बोल्डरों, चट्टानों और मलबे को हटाने के बाद पहाड़ी के टाप में एक और चट्टान दरकने की स्थिति में नजर आई। उक्त चट्टान कभी भी गिरकर फिर से सड़क को को बंद कर सकती थी। विभागीय अधिकारियों ने पहाड़ी पर अटके इस चट्टान को पहले जेबीसी और पोकलैंड से गिराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में विस्फोटक की मदद से इसे उड़ा दिया गया। 


सलड़ी के पास आए मलबे को हटाया
भीमताल (नैनीताल)। बृहस्पतिवार दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते भीमताल-रानीबाग रोड में सलड़ी के आसपास कई बार मलबा आता रहा। जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। लोनिवि के ईई एचएस रावत ने बताया कि भीमताल-रानीबाग रोड में जेसीबी मशीन को स्थायी रूप से तैनात किया गया है। मलबा गिरते ही जेसीबी मशीन द्वारा उसे हटा दिया जा रहा है। जिसके चलते भीमताल-रानीबाग रोड में यातायात सुचारु रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed