{"_id":"658c8eb812813aa4dd098863","slug":"after-getting-the-degree-new-options-will-open-governor-haldwani-news-c-337-1-shld1032-4623-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री मिलने के बाद अब नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री मिलने के बाद अब नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे : राज्यपाल
विज्ञापन
हल्द्वानी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि उपाधि लेने से पढ़ाई खत्म नहीं हो जाती, बल्कि भविष्य के लिए नए विकल्प और रास्ते खुलते हैं। उन्होंने मेधावियों से शोध के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
राज्यपाल बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति पदक, 21 को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, तीन को प्रायोजित पदक प्रदान किया। साथ ही पांच छात्रों को पीएचडी की उपाधि समेत विभिन्न विद्या शाखाओं के 15,417 छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि दी गई।
राज्यपाल ने कहा कि जीवन में सीखने की प्रवृत्ति हमेशा रहनी चाहिए। सभी लोग निरंतर शोध और नवाचार के लिए समय निकालें। इससे पहले अतिथियों का छोलिया नृत्य के साथ स्वागत हुआ। वहीं वेद मंत्रों के बीच राज्यपाल का शोभायात्रा के साथ समारोह में आगमन हुआ।
विज्ञापन
कुलपति ओपीएस नेगी ने अतिथियों का अंग वस्त्र ओढा़कर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। प्रगति आख्या पढ़ते हुए उन्होंने बताया कि विवि में विभिन्न विषयों में 89 पाठ्यक्रम चल रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, बंशीधर भगत, सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डाॅ. अनिल डब्बू, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीना, प्रो.राकेश रयाल, राजेंद्र क्वीरा आदि आदि मौजूद रहे।
........
हर सैनिक को मिले दूरस्थ शिक्षा का लाभ
राज्यपाल ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पहाड़ी इलाकों में जनसमान्य तक उच्च शिक्षा पहुंचाई जा सकती है। गरीब और शिक्षा से वंचितों के लिए दूरस्थ शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि हर सैनिक को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए सैनिकों के लिए अलग सेल खुलना चाहिए।
........
बेटियों के पदक लाने पर राज्यपाल ने ताली बजवाई
राज्यपाल ने भाषण के दौरान बेटियों की ओर से पदक लाने पर खुशी जताई। सभागार में मौजूद छात्रों, शिक्षकों, कुलपति समेत सभी गणमान्य लोगों से जोर-जोर से ताली बजाने को कहा।
.....
पाठ्यक्रम में शामिल करें वीर बाल दिवस का अध्याय : धनसिंह
हल्द्वानी। दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने वीर बाल दिवस का एक अध्याय पाठक्रम में शामिल किए जाने की घोषणा की। साथ ही 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए प्रदेश के सभी विवि के कुलपति, कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रकों से एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कुलाधिपति, कुलपति और अन्य की ओर से पहने जाने वाली पहाड़ी टोपी की जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी टोपी वोकल फॉर लोकल की पहचान है। जो आगे लोकल फॉर ग्लोबल के सपने को साकार करेगी। बताया कि 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त करने के संकल्प पर सरकार काम कर रही है। कहा कि नई शिक्षा नीति में सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी विद्यार्थी स्कूल, महाविद्यालय और कॉलेज में होने वाली किसी न किसी गतिविधि में शामिल हों, इसके लिए 10 अंक इंटरनल निर्धारित किए गए हैं।
=================
इन्हें मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक
स्नातक स्तर-
अभिषेक बिष्ट- शिक्षाशास्त्र, विद्याशास्त्र- बीएड
स्नातकोत्तर स्तर-
हिमांशु गुप्ता-विज्ञान विद्याशाखा-रसायन विज्ञान
-- -- -- -
ये हैं पीएचडी उपाधि धारक
राकेश चंद्र गुणवंत - मानविकी विद्याशाखा-संस्कृत
अनिल कोठारी- स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा- योग
बालम सिंह दफौटी-कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विद्याशाखा- कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन
कमल चंद्र गहतोड़ी- शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा- शिक्षाशास्त्र
राजीव सेमवाल- पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विद्याशाखा- पर्यटन
-- -- -- -- -
यह रहे विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता
परास्नातक
हिमांशु कांडपाल-अर्थशास्त्र
सरिता रावत- शिक्षा शास्त्र
ममता पेटवाल- शिक्षा शास्त्र
ऋतु उनियाल-अंग्रेजी
अखिल मलिक- इतिहास
नरेश-हिंदी
आयुषि चौधरी-राजनीति विज्ञान
संगीता- राजनीति विज्ञान
निधि- समाज शास्त्र
अंजलि-योग
मीनाक्षी भाटिया-एम काम
हिमांशु भट्ट- वनस्पति विज्ञान
सपना किनरा-गणित
विक्रम पोद्दार- भौतिकी
अंकित कुमार- जंतु विज्ञान
-- -- -- -- -- --
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता (स्नातक)
अंजू कापड़ी- कला
खुशबू दर्म्वाल- बीकाम
प्रशांत मिश्रा- बीएससी
अभिषेक बिष्ट- बीएड
संग्राम सिंह यादव- योग
-- -- -- -- -
लाला देवकी नंदन नंद किशोर एजेंसीज स्मृति स्वर्ण पदक
अंजू कापड़ी- कला
-- -- -- -- -- -
शीला देवी पत्नी लाला ओम प्रकाश स्मृति स्वर्ण पदक
निधि- समाज शास्त्र
-- -- -- --
भगवती देवी पत्नी लाला नंद किशोर स्मृति स्वर्ण पदक
मीनाक्षी भाटिया- एमकाम
-- -- --