फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After a year and a half, the poor chariot ran from Kathgodam

डेढ़ साल बाद काठगोदाम से दौड़ी गरीब रथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
After a year and a half, the poor chariot ran from Kathgodam
हल्द्वानी। कोरोना के कारण डेढ़ साल बाद गरीब रथ ट्रेन फिर दौड़ने लगी है। मंगलवार को काठगोदाम से 70 यात्रियों को लेकर ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई। फिलहाल गरीब रथ एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन चलाई जा रही है। ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

गरीब रथ (04689) मंगलवार शाम 6.20 बजे काठगोदाम से चली और हल्द्वानी स्टेशन में पांच मिनट के लिए रुकी। यहां से चली ट्रेन बुधवार सुबह 9.30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। इससे पहले गरीब रथ (04690) 11 जुलाई की रात 11.20 बजे जम्मू तवी से रवाना हुई और 12 जुलाई की दोपहर 1.35 बजे काठगोदाम पहुंची। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि काठगोदाम से करीब 70 यात्री सवार हुए। ट्रेन की क्षमता से 60 प्रतिशत यात्री सवार रहे। गरीब रथ के शुरू होने से यात्रियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed