फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After 18 years 'cycle' arrived Matin

18 साल बाद ‘साइकिल’ से उतरे मतीन

Tue, 09 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
After 18 years 'cycle' arrived Matin
सपा मुख्‍यालय - फोटो : अमर उजाला

सपा के महासचिव अब्दुल मतीन सिद्दीकी 18 साल बाद साइकिल से उतर से उतर गये हैं। सपा के सबसे बड़े झंडाबरदारों में एक रहे मतीन के कांग्रेस में जाने से सपा को झटका लगा है। मतीन के जरिये सालों से हल्द्वानी और आसपास में ‘साइकिल’ चल रही थी।

विज्ञापन


19 मार्च 1998 को सपा नेता और मतीन के छोटे भाई अब्दुल रऊफ की हत्या कर दी गई थी। रऊफ की पहचान जुझारू और जनाधार वाले नेता के तौर पर थी। रऊफ की हत्या के बाद मतीन सिद्दीकी सपा की सक्रिय राजनीति में उतरे। 2000 में नया राज्य बन गया लेकिन मतीन ने रऊफ की विरासत, पार्टी का झंडा नहीं बदला।
विज्ञापन


2002, 2007  से लेकर 2012 में विधानसभा चुनाव में उतरे। सपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से लेकर आजम खां तक  के नेताओं ने रैली और जनसभा कर जोर लगाया लेकिन जीत दूर ही रही। मतीन 2013 में मेयर के चुनाव में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला को कड़ी टक्कर दी। कांटे की टक्कर में करीब 1500 वोट से मतीन जीत से दूर रह गये। उस वक्त पुनर्मतदान की बात हुई, लेकिन बाद में मामला टल गया। अब कांग्रेस के जरिये नई पारी और नये निशाने तय करने का कयास लगाये जा रहे हैं। 

पार्टी सम्मेलन जल्द हल्द्वानी में : प्रदेश उपाध्यक्ष

सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार का कहना है कि मतीन के साथ नैनीताल जिले और प्रदेश स्तर का कोई भी पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ है। मतीन के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जल्द ही पार्टी हल्द्वानी में कार्यकर्ता सम्मेलन करेेगी। मतीन को पार्टी ने जिला अध्यक्ष से महासचिव तक की जिम्मेदारी दी। मतीन ने कांग्रेस ज्वाइन कर एक तरह अपनी राजनैतिक हत्या कर ली है। प्रदेश सचिव ललित मोहन जोशी का कहना था कि मतीन के जाने से पार्टी और मजबूत होगी।


घर, कार्यालय, मोहल्ले में सपा 

अब्दुल मतीन सिद्दीकी के मोहल्ले से लेकर घर और कार्यालय तक में दोपहर तक सपा का झंडा, बैनर लगा हुआ था। सपा का जो कार्यालय बना हुआ था, उसकी फोटो गैलरी में सपा के संघर्ष, जनसभाओं में नेताओं के साथ फोटो ही प्रदर्शित हो रहे थे। हालांकि कार्यालय में मिठाई वितरण करने के साथ मतीन के बेटे उमेर घर से नेटवर्क संभाल रहे थे।


लगे कांग्रेस के बैनर

पहले से सपा में मतीन के जाने का सुराग लगना कहा जाए या फिर आनन-फानन की तैयारी। जैसे ही मतीन के कांग्रेस में शामिल होने की खबर लगी। कांग्रेसी नेता पम्मी सैफी आदि बड़े बैनर चोरगलिया रोड पर लगा दिये। पम्मी सैफी का कहना था मतीन का फैसला सही है। लंबे समय से उनको कांग्रेस में शामिल करने की कोशिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed