फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Advocacy of dress code for students in MBPG

Nainital News: एमबीपीजी में छात्रों के लिए ड्रेस कोड की वकालत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Advocacy of dress code for students in MBPG
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में हुई शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में छात्र-छात्राओं की समग्र शिक्षा और उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में सामुदायिक सहभागिता पर विचार किया गया। इस दौरान शिक्षक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी में जगमोहन रौतेला को अध्यक्ष, भगवती तिवारी को उपाध्यक्ष और ईश्वर पलड़िया को संयुक्त सचिव चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कॉलेज के पठन-पाठन के माहौल को और बेहतर बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को मनोविज्ञान विभाग के सभाकक्ष में हुई बैठक में प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र खेल एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। अभिभावकों ने महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने, शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पुस्तकालय में हर विषय की पुस्तकें उपलब्ध कराने संबंधी सुझाव दिए। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. बीआर पंत ने अभिभावकों से शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने के लिए फीडबैक देने पर जोर दिया। प्रो. सीएस नेगी ने विद्यार्थियों के भविष्य के मार्गदर्शन के लिए आगे आने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. उर्वशी पांडे ने शिक्षक-अभिभावक संघ की रूपरेखा उसके उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी। बैठक में शिक्षक-अविभावक संघ की महाविद्यालय समिति के सदस्य डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, अनुराधा बिष्ट, प्रियंका तिवारी, हेमलता दानू, मीणा त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, नीलम धर्मशक्तू, महिपाल कुटियाल के अलावा प्रो. कमरुद्दीन, बीआर पंत, महेश कुमार, सीएस जोशी, प्रभा पंत, दीपा गोबाड़ी, प्रेम प्रकाश, नीता पांडे आदि शिक्षक मौजदू रहे। संचालन डॉ.ज्योति टम्टा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed