{"_id":"57ab6bab4f1c1b0445ee5057","slug":"admission-to-the-bogus-markshiton-26-farm-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीटों से एडमिशन की कोशिश, 26 फार्म पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीटों से एडमिशन की कोशिश, 26 फार्म पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मार्कशीटों के जरिये एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लेने की कोशिश करने के 26 मामले पकड़ में आए हैं। ये सभी आवेदन फार्म निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने बीए में एडमिशन लेने के लिए आवेदन फार्म में ऐसे शिक्षा बोर्डों की इंटर पास की मार्कशीटें लगाई थीं, जिन्हें सरकार से मान्यता नहीं है।
विज्ञापन
बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. हेमंत कुमार शुक्ला ने बताया कि संदिग्ध मार्कशीटों पर अंकित शिक्षा बोर्ड के बारे में इंटरनेट पर चेक किया गया तो पता लगा कि इन बोर्डों को सरकार से मान्यता प्राप्त ही नहीं हैं।
विज्ञापन
इस आधार पर ऐसी मार्कशीटों को फर्जी मानते हुए 26 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म निरस्त कर दिए गए। इसमें काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजूकेशन दिल्ली, नेशनल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी दिल्ली, काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन मोहाली, शिक्षा परिषद माध्यमिक ग्वालियर, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन अजमेर, रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग छत्तीसगढ़ आदि की मार्कशीटें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 16 और 17 अगस्त को दो दिनों के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन खुलने पर इस तरह के मामले ज्यादा आ सकते हैं, इसके लिए प्रवेश समितियों को सतर्क किया गया है।