फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration removed encroachment from the Haldwani market

Haldwani: झपड़ के बीच प्रशासन ने बाजार से हटाया अतिक्रमण, JCB से तोड़े दुकान के आगे रखे काउंटर; हंगामा हुआ

Sat, 01 Feb 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर के अलग-अलग हिस्सों से प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। मुख्य बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के दौरान कारोबारियों और नगर निगम कर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Administration removed encroachment from the Haldwani market
बाजार से अतक्रिमण हटाती नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाया। मुख्य बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के दौरान कारोबारियों और नगर निगम कर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। इसके बावजूद नगर निगम कर्मियों ने सड़क किनारे लगाए गए कई फड़-ठेलों को मय सामान के जब्त कर लिया।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में सदर बाजार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद टीम कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा होते हुए मंगल पड़ाव तक पहुंची। इस दौरान नगर निगम कर्मियों ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए फड़, ठेले, स्टॉल और दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान लगभग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान जब्त किया गया। इस दौरान कुछ कारोबारियों ने विरोध किया। इसे लेकर तीखी झड़प भी हुई। अभियान के दौरान नगर निगम ने जेसीबी की मदद से दुकानों के आगे निकाली गई झांप व पॉलिथीन को भी उखाड़ दिया और काउंटर भी तोड़ दिए। अभियान में सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

 

सामुदायिक भवन को कब्जे से मुक्त कराया
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को यहां इंदिरा नगर छोटी लाइन में स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि सामुदायिक भवन में कोई व्यक्ति सिलाई केंद्र चला रहा है। बताया कि शुक्रवार को जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला, हालांकि सिलाई केंद्र संचालित होते नहीं मिला। बताया कि सामुदायिक भवन में ठेले खड़े मिले। निगम ने निजी व्यक्ति की ओर से लगाए गए ताले को तोड़कर सामुदायिक भवन पर अपना ताला लगा दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसी सभी संपत्तियों की जांच की जा रही है, जो नगर निगम की हैं और उस पर निजी लोगों ने कब्जा किया हुआ है। कहा कि ऐसी सभी संपत्तियों को खाली कराकर निगम अपने कब्जे में लेगा।

खाली कराया फुटपाथ, दुकानों के बोर्ड भी जब्त किए
शुक्रवार को नगर निगम और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नरीमन चौराहे से नैनीताल रोड, ठंडी सड़क और वर्कशाप लाइन में फुटपाथ को खाली कराया। इस दौरान टीम ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए 100 से अधिक वाहनों का चालान किया और स्थायी रूप से खड़े किए गए 12 से अधिक ठेलों को हटाते हुए फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने सड़क पर रखे गए 100 से अधिक बोर्ड भी कब्जे में लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed