{"_id":"561b3b3675802a7d846464b793cc7adf","slug":"add-to-all-sections-of-society-the-congress-shilpy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ें : शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ें : शिल्पी
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और जिले की प्रभारी शिल्पी अरोरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि समाज के हर वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें। वह सोमवार को मल्लीताल स्थित रामलीला मैदान में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री शिल्पी ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी जानकारी बूथ स्तर तक लोगों को उपलब्ध कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम को पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल और प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नौलिया, युंका विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, जिला स्तरीय निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य देवेंद्र चनौतिया, कमरूनिशा, रामपाल सिंह गंगोला आदि थे।
विज्ञापन