फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action will be taken on electricity bill dues of more than Rs 10 thousand

Nainital News: 10 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाये पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on electricity bill dues of more than Rs 10 thousand
हल्द्वानी। यूपीसीएल के हल्द्वानी मंडल को फरवरी महीने में 82 करोड़ के बिलों की वसूली करनी है। इसके तहत अधीक्षण अभियंता (एसई) ने अफसरों के साथ बैठक की और 10 हजार से अधिक वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसई नवीन मिश्रा ने सोमवार को शीशमहल स्थित कार्यालय में अधिशासी अभियंताओं व उपखंड अधिकरियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसई ने अफसरों को फरवरी महीने में तय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो बिजली बिल दबाकर बैठे हैं, अभियान चलाकर वसूली की जाए। बिल अदा न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

एसई ने एसडीओ को एक दिन में कम से कम 10 कनेक्शनों से बिल वसूलने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिशासी अभियंताओं को इसकी रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस बीच एसई मिश्रा ने बताया कि राजस्व वसूली तेज करने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। फरवरी में 10 हजार से अधिक व मार्च में दो से चार हजार के बिल बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ईई शहर प्रदीप कुमार, ग्रामीण डिवीजन के ईई बेगराज सिंह, टेस्टिंग यूनिट के ईई डीडी पांगती समेत उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed