फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action will be taken against hotels and home stays operating without registration

Nainital News: बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे होटल व होम स्टे पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Feb 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 09 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against hotels and home stays operating without registration
नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में संचालित बिना पंजीकरण के होटलों व होम स्टे के संचालकों के खिलाफ पर्यटन विभाग सख्त हो गया है। जल्द ही बगैर पंजीकृत होटल व होम स्टे के संचालकों की ओर से पंजीकरण नहीं कराया तो विभाग की ओर से प्रतिदिन का विलंब शुल्क वसूला जाएगा। साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर व इसके आसपास पंगोट, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में लोगों की ओर से बगैर पंजीकरण के होटलों व होम स्टे का संचालन किया जा रहा है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। इधर, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कहा कि संचालन से पूर्व ऐसा न करने पर चालानी कार्रवाई के साथ ही प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क भी वसूला जाएगा। बताया सभी होटल व होम स्टे की जांच की जा रही है। बिना पंजीकरण के होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट मिलने पर चालानी कार्यवाही भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed