{"_id":"687fe58f6a2c9cee4d02a592","slug":"acmo-inspected-de-addiction-centres-kitchha-news-c-242-1-shld1013-127588-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसीएमओ ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसीएमओ ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण
Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने मंगलवार को नव चेतना नशा मुक्ति केंद्र चुटकी देवरिया, तेजस्वी फाउंडेशन दौलपुर एवं आयरक्षा नशा मुक्ति केंद्र रुद्रपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से प्रोविजनल पंजीकृत हैं। केंद्रों में 16, 52 एवं 38 मरीज भर्ती हैं। इन केंद्रों में मरीजों के लिए बेड उपलब्ध मिले और शौचालयों में साफ सफाई सामान्य पाई गई। केंद्रों में स्टाफ की कमी पाई जाने पर शीघ्र स्टाफ भर्ती के संस्था के प्रबंधक को निर्देश दिए गए। प्रबंधकों ने बताया कि भर्ती मरीजों का काउंसिलिंग व योग सेशन चलाया जाता है। सामान्य दवाइयां व अन्य उपकरण समेत फायर सिलेंडर उपलब्ध हैं। भर्ती मरीजों को मनोचिकित्सक से परामर्श एवं इलाज दिया जाता है। उन्होंने प्रबंधकाें को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन