फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Acharya Pramod Krishnan said that There will be another division in Congress after Modi takes power

Nainital: मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालते ही कांग्रेस में हो जाएगा एक और विभाजन: आचार्य प्रमोद कृष्णन

Sun, 02 Jun 2024 07:14 PM IST
हीरा मेहरा कमलेश जोशी, संवाद
कमलेश जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 02 Jun 2024 07:14 PM IST
सार

कल्कि पीठ के पीठेश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी दफा एनडीए की सरकार सत्तारूढ़ होगी। चार जून के बाद जहां पीएम नरेंद्र मोदी देशहित में कई फैसले लेंगे, वहीं कांग्रेस में एक और विभाजन होगा। 

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnan said that There will be another division in Congress after Modi takes power
आचार्य प्रमोद कृष्णन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्कि पीठ के पीठेश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी दफा एनडीए की सरकार सत्तारूढ़ होगी। चार जून के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में कई फैसले लेंगे, वहीं कांग्रेस में एक और विभाजन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में इस समय विपक्ष में शून्य की स्थिति है। कांग्रेस पहले महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलती थी मगर अब वह रास्ता इस कदर भटक गई है और जिन्ना की राह पर चल पड़ी है।

विज्ञापन


कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन को पहुंचे  आचार्य प्रमोद कृष्णन ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि जिन्ना की राह पर चलकर ही कांग्रेस की यह दुर्गति हो गई है। अगर कांग्रेस राम के बताएं रास्ते पर चलती तो आज उसकी यह दुर्गति नहीं होती। इसीलिए आज कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी में घुटन महसूस करने लगा है। कांग्रेस को अगर अपना भला करना है तो उसके नेतृत्व में आमूल चूल परिवर्तन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को मोदी के नेतृत्व की जरूरत है और इसलिए वह उनकी जीत की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल में युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह बोले- देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी इस वक्त देश की जरूरत हैं। श्री कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि एक और जहां विपक्षी दल के नेता चुनाव प्रचार खत्म होते हो जोड़तोड़ कर सरकार बनाने के लिए बैठक कर रहे हैं, वहीं नरेन्द्र मोदी देश के उत्थान के लिए ध्यान पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed