फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of torturing step-teen son, case registered

सौतेले किशोर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of torturing step-teen son, case registered
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शहर में ऐसी शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है जिसकी चर्चा करना भी अशोभनीय है। भोटिया पड़ाव क्षेत्र की सौतेली मां शारीरिक संबंध बनाने के लिए किशोर बेेटे को प्रताड़ित करती थी। इस मामले में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि भोटिया पड़ाव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो गई। पहली पत्नी का बेटा 14 साल का है। दंपती के बीच मनमुटाव होने पर पत्नी ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन में लिखित शिकायत की। इसके बाद अपने मायके चली गई। सौतेली मां के मायके जाने पर किशोर बेटा गुमशुम रहने लगा। पिता का आरोप है कि उसकी दूसरी पत्नी बेटे को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करती थी। बेटे ने इस मामले में उसे कई जानकारियां दी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ 323, 504 जेजे एक्ट (किशोर अधिनियम) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोनों की दूसरी शादी
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी महिला और पुरुष दोनों ने छह माह पहले शादी की थी। दोनों की दूसरी शादी है। पुलिस इस मुकदमे की जांच करेगी तो और सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed