फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of having a relationship on the pretext of marriage in haldwani

UK: शादी का झांसा देने वाले पर भड़की युवती, दो माह की गर्भवती बताकर पुलिस थाने में हंगामा; ऐसे मामला सुलझा

Tue, 21 Jul 2026 11:47 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 21 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती ने कोतवाली में अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो माह की गर्भवती होने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे कोतवाली में घंटों हंगामा रहा।

विज्ञापन
Accused of having a relationship on the pretext of marriage in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। वह युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान कोतवाली में घंटों तक गहमागहमी बनी रही।

विज्ञापन

 

युवती ने पुलिस को बताया कि अल्मोड़ा निवासी युवक हल्द्वानी में नौकरी करता है। एक साल पहले उन दोनों की मुलाकात हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने खुद को दो माह की गर्भवती बताया।

विज्ञापन

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया गया। काफी देर तक युवक के परिजन कोतवाली में युवती का मानमनोव्वल करते रहे लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि युवक शादी नहीं करेगा तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया है। देर शाम युवक और युवती के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोतवाली में रोने लगी बहन
कोतवाली परिसर में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन रोने लगी। वह कभी भाई को तो कभी युवती को कोसती नजर आई। साथ में मौजूद परिजन उसे बार-बार शांत कराते रहे।

युवती की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई। दोनों बालिग हैं। कोतवाली में समझौता होने के बाद युवती ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। - अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed