फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused absconding from police custody arrested in four hours

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding from police custody arrested in four hours
पंतनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रम्पुरा रुद्रपुर निवासी रिंकू कोली को मंगलवार दोपहर पॉक्सो एक्ट के तहत पेशी पर जिला न्यायालय लाया गया था जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार घंटे में ही रिंकू को मोदी मैदान से धर दबोचा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसआई गोल्डी घुघत्याल के साथ अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी उप कारागार हल्द्वानी से रुद्रपुर कोर्ट में अभियुक्तों की पेशी कराने में लगाई गई थी। अभियुक्तों के साथ लाए गए वार्ड नंबर-24 रम्पुरा रुद्रपुर निवासी रिंकू कोली को भी पाक्सो एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद रिंकू पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया, जिसका पता पुलिस को शाम के समय अभियुक्तों की गिनती के दौरान चला। फरार होने के मामले में एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पंतनगर थाने में रिंकू के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी व सीओ रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंतनगर व एसओजी को लगाया गया था।
विज्ञापन

देर रात बगवाड़ा के कांस्टेबल हरीश कुमार व चीता मोबाइल के सिपाही यशपाल मेहता ने रिकू कोली को मोदी मैदान के पास पकड़ा। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि वह आज हल्द्वानी जेल से रुद्रपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था जहां से पेशी के बाद वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये नकद इनाम सहित कांस्टेबल हरीश कुमार और यशपाल मेहता को ‘एम्प्लॉय ऑफ द मंथ’ नामित करने की घोषणा की है। साथ ही जांच में ड्यूटी के दौरान दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, कांस्टेबल एसओजी राजेंद्र कश्यप व आसिफ हुसैन, एसआई गोल्डी घुघत्याल, मनोज कार्की, त्रिभुवन सिंह, हरीश कुमार व यशपाल मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed