फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accurate information of players will be available through geo tagging

Nainital News: जियो टैगिंग से मिलेगी खिलाड़ियों का सटीक जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accurate information of players will be available through geo tagging
हल्द्वानी। अपनी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग करने के बाद खेल विभाग अब खिलाड़ियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके काम करने के बाद खिलाड़ियों से जुड़ीं जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेंगी। इसमें खिलाड़ियों की संख्या से लेकर उनके रिकाॅर्ड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग खेलों में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्टेडियमों में प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है। हल्द्वानी में गौलापार स्टेडियम और मिनी स्टेडियम में रोजाना विभिन्न खेलों में 300 से अधिक युवा प्रशिक्षण लेते हैं। ऐसे खिलाड़ियों की सुविधा के लिए विभाग समय-समय पर योजनाएं संचालित करता रहा है।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय की मंशा के अनुसार इस नई व्यवस्था से खिलाड़ियों का ब्योरा एक ही जगह सुरक्षित रखना है। व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य व राष्ट्रीय के साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों का आंकड़ा भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर सभी वर्गों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर प्रत्येक खेल के जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वीसी के माध्यम से बैठक की जा रही है। इससे खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

जियो टैगिंग से खिलाड़ियों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। इससे राज्य के प्रत्येक जनपद के खेल मैदान में पंजीकृत खिलाड़ियों का आंकड़ा भी उपलब्ध होगा। खिलाड़ियों को इसके लिए kheloindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। - निर्मला पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed