{"_id":"645d47783d92755b49047727","slug":"accident-canter-ditch-nainital-news-c-8-1-137617-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंटर खाई में गिरने से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंटर खाई में गिरने से छह लोग घायल
Fri, 12 May 2023 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा कैंटर।
- फोटो : खाई में गिरा कैंटर।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रांसफार्मर लेकर पहाड़ की ओर जा रहा एक कैंटर मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर में लिफ्ट लेकर जा रही पांच महिलाएं और कैटर चालक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच और बेस अस्पताल भेजा गया।
बृहस्पतिवार शाम कैंटर ट्रांसफार्मर लेकर अल्मोड़ा जा रहा था। भुजियाघाट में धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही राधा देवी पत्नी जीवन सिंह, जानकी देवी पत्नी दान सिंह, दीपा देवी पत्नी धन सिंह, दुर्गा देवी पत्नी गुलाब सिंह और चंपा पत्नी नारायण सिंह सभी निवासी कुरिया गांव गेठिया को काफी लंबे इंतजार के बाद भी कोई यात्री वाहन नहीं मिला तो उन्होंने कैंटर से लिफ्ट ले ली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद महिलाओं में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों, यात्रियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कोटलिया ने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी लेकर गए। रास्ते से दो घायलों को 108 में शिफ्ट कर दिया गया। गंभीर घायल राधा देवी को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। चालक धारा सिंह पुत्र जागीर लाल निवासी इज्जतनगर बरेली सहित अन्य घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।