फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   aasha demand for helth policy

आशाओं का स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
aasha demand for helth policy
माई सिटी रिपोर्टर, नैनीताल। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाओं में लगी आशा वर्कर की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल का कहना है कि विश्व में कोरोना महामारी का रूप ले चुका है ऐसे में भी समय भी आशा वर्कर्स फील्ड में स्वास्थ्य सेवा का कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के सारे काम, जनता के बीच में कोरोना वायरस के बारे में जनजागरूकता फैलाना, इस बात का प्रचार प्रसार करना कि कोरोना वायरस से बचाव कैसे किया जाए, यदि कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसको चेकअप के लिए हॉस्पिटल लेकर जाना और अन्य जो भी कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किये जा रहे हैं वे सारे कार्य वे स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश में कर रही हैं। कुंजवाल का कहना है कि इतना करने के बाद भी आशाओं की सुरक्षा की सुध लेने वाला कोई नहीं है, उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने न तो इस कार्य के लिए आशाओं को कोई मास्क मुहैया कराया है, न ही ग्लब्स और न ही सेनेटाइजर या अन्य कोई कोरोना से बचाव संबंधी उपकरण। उन्होंने प्रदेश सरकार से आशाओं को मास्क, ग्लब्ज, सेनेटाइजर और कोरोना से बचाव संबंधी अन्य उपकरण तत्काल मुहैया कराने व आशाओं का स्वास्थ्य बीमा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed