फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   AAP burnt the effigy of the central government

Nainital News: आप ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 06 Oct 2023 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
AAP burnt the effigy of the central government
नैनीताल में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर।। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर सांसद संजय सिंह को झूठे केस में गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। साथ ही सांसद रिहा करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आप कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजीव लोचन के नेतृत्व में एकत्र हुए। कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। इस दौरान हर्ष सिरोही, राकेश भट्ट, पंकज कुमार, मो. एजाज, प्रकाश, साक्षी, सोनू ठाकुर, साहिल, निशांत मेलखानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, मल्लीताल में प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने आरोप लगाया कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य, नगर महामंत्री प्रमोद सचदेवा, अजय कुमार, तरुण कुमार, आकाश कुमार, शबाना परवीन, विद्या देवी, मोहित कुमार, नफीस अहमद व पूजा बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रामनगर में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली व पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद चुनाव से पूर्व किए किए गए सभी वायदे पूरे करने से भाजपा अपने भविष्य को लेकर आशंकित है। इसीलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान रामनगर कॉलेज के छात्र संघ उप सचिव अमन बिष्ट, कमांडेंट कुंदन सिंह रावत, जुल्फिकार अली, राजेंद्र जीना, महिला अध्यक्ष मंजू रावत आदि मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed