फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aadikailash Yatra in Pithauragarh

भगवान शिव के जयकारों के साथ आदि कैलाश यात्रा का दूसरा दल पिथौरागढ़ से धारचूला रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aadikailash Yatra in Pithauragarh
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में आदि कैलाश यात्रा के दूसरे दल को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलात - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। आदि कैलाश यात्रियों का 40 सदस्यीय दूसरा दल शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब पिथौरागढ़ से धारचूला पहुंच गया जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पिथौरागढ़ में यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रियों के पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर रिवर रॉफ्टिंग प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे धारचूला विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिला कर उनसे शपथपत्र भरवाए। उन्होंने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के कालापानी मंदिर में पौधरोपण के लिए यात्रियों को पांच पौधे दिए। यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिनेश गुरुरानी की ओर से चलाई जा रही पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फैले कूड़े को निचले क्षेत्रों में लाकर उसका निपटारा करेंगे। इसके बाद 40 सदस्यीय दल पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए रवाना हुआ। यात्रा दल में मौजूद 11 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। आदि कैलाश यात्रा के लिए सभी सदस्य काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर पी नंदी, संजय नंदी, संजय मंडल, दीक्षांत नेगी, अमित कुमार, वेदप्रकाश, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर पर्यटक आवास गृह धारचूला में केएमवीएन कर्मियों ने दल के सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए दिनेश सम्मानित
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न जनसंगठनों ने कर्मचारी नेता और केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी को सम्मानित किया। लोगों ने दिनेश के एक पौधा धरती के नाम और हिमालय बचाओ अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण पखवाड़े के तहत विभिन्न जन संगठनों ने शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह में बैंडबाजे के साथ दिनेश पर पुष्प वर्षा की। जूनियर हाईस्कूल कन्या मंडल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने कहा कि दिनेश ने आमजन को प्रकृति के नजदीक लाने का कार्य किया है। उन्होंने समुद्र तल से साढ़े दस हजार फुट की ऊंचाई पर पर्यटकों से भोजपत्र और सुगंधित धूप के पौधों का रोपण कराया। कार्यक्रम में डॉ. उमा पाठक, राम सिंह बिष्ट, डीएन भट्ट, डीएस भंडारी, अर्जुन कसनियाल, चंचल भंडारी, ललित शौर्य, चारू चंद्र जोशी, विप्लव भट्ट, रमेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed