फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A youth was duped of Rs 1.87 lakh by sending a fake link.

Nainital News: फर्जी लिंक भेजकर युवक से 1.87 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 1.87 lakh by sending a fake link.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। योनो एप डाउनलोड करने के दौरान असफल होने पर युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। साइबर ठगों के भेजे लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल का क्लोन बन गया। इसके बाद आरोपियों के उनके खाते से 1.87 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर थाना रुद्रपुर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


हल्द्वानी के साईपुरम कमलुवागांजा निवासी पीड़ित गौरव तिवारी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनका खाता एसबीआई शाखा कुसुमखेड़ा में है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्ले स्टोर से एसबीआई की योनो एप डाउनलोड करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके अगले दिन ही ठगों की ओर से उनके मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में कई अज्ञात मोबाइल नंबर जुड़े थे। ग्रुप में साझा लिंक पर क्लिक करने पर उसे फर्जी योनो एप पर ले जाया गया जहां अपडेट के नाम पर उससे निजी बैंकिंग जानकारी भरवाई गई। जानकारी भरते ही उसके मोबाइल पर एसबीआई योनो से संबंधित ओटीपी आने लगे और उसी दिन खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद अलग-अलग बार में 42,575 रुपये, 89,710 रुपये सहित कुल 1,87,286.64 रुपये इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अज्ञात खातों में भेज दिए गए।
विज्ञापन




लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल की क्लोनिंग
साइबर एक्सपर्ट सत्यम के अनुसार हैकर्स ने ठगों ने लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल का एक्सेस अपने पास ले लिया। वह ग्रुप में जुड़े गए और सारी जानकारी भी भर दी जबकि उनका मोबाइल क्लोन करके साइबर ठग इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में साइबर सेल से जो भी डिटेल मिलेगी, उस आधार पर जांच बढ़ाते हुए आरोपी को पकड़ा जाएगा।
मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed