फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A vending zone will be set up at the Mallital Lakdi Taal.

Nainital News: मल्लीताल लकड़ी टाल में बनेगा वेंडिंग जोन

Sun, 04 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A vending zone will be set up at the Mallital Lakdi Taal.
नैनीताल। शहर में व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मल्लीताल स्थित लकड़ी टाल क्षेत्र में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से 120 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर ऑनलाइन कर दिया है। वेंडिंग जोन के निर्माण के बाद सड़क किनारे और अन्य स्थानों पर अस्थायी तौर पर दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि दिसंबर तक निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वेंडिंग जोन में 120 दुकानों के निर्माण से छोटे व्यापारियों को स्थायी और निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने की योजना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed