फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A team of supervisors and enumerators has been constituted for the census.

Nainital News: जनगणना के लिए सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम गठित

Mon, 27 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A team of supervisors and enumerators has been constituted for the census.
किच्छा। जनगणना 2027 के तहत सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही तहसील क्षेत्र में प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण व गणना का काम किया जाएगा। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण का काम 24 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को चार्ज अधिकारी जनगणना, तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि जिला जनगणना अधिकारी डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के अनुसार किच्छा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मकान का सूचीकरण और मकान की गणना की जानी है। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों की तैनाती की गई है। सुपरवाइजर व प्रगणक जनगणना के प्रथम चरण का काम 24 मई तक पूर्ण करेंगे। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी उनका सहयोग करेंगे। टीम को विभाग की ओर से आइकार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर लोग तहसील कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में समाधान करा सकते है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed