{"_id":"66fba845767bb251cd0a066a","slug":"a-suspect-found-wandering-in-the-forest-in-nainital-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगल में घूमता मिला एक संदिग्ध, वन कर्मियों से अभद्रता कर भागा; टीम ने पकड़कर की चालानी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगल में घूमता मिला एक संदिग्ध, वन कर्मियों से अभद्रता कर भागा; टीम ने पकड़कर की चालानी कार्रवाई
Tue, 01 Oct 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:14 PM IST
सार
नैनीताल टिफिन टॉप प्रतिबंधित क्षेत्र में रात को संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के दौरान हंगामा हो गया। संदिग्ध व्यक्ति ने वन विभाग की टीम को जंगल में दौड़ा दिया। विभाग की ओर से संदिग्ध को पकड़ने के बाद करवाई की गई है।
विज्ञापन
जंगल में घूमते मिला एक संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल टिफिन टॉप प्रतिबंधित क्षेत्र में रात को संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के दौरान हंगामा हो गया। संदिग्ध व्यक्ति ने वन विभाग की टीम को जंगल में दौड़ा दिया। विभाग की ओर से संदिग्ध को पकड़ने के बाद करवाई की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि, बीते डेड़ महीने पहले नैनीताल के टिफिन टॉप क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान डोरोथी सीट ढह गई थी। जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद की गई है। सोमवार को देर शाम को लगभग सात बजे वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बोरा वन विभाग की टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध से देर रात जंगल में घूमने की वजह पूछी तो वह विभागीय कर्मचारियों से उनका परिचय पूछने लगा। जब विभागीय कर्मचारियों ने अपनी आईडी दिखाकर उस व्यक्ति से आईडी दिखाने को कहा तो उसने नहीं दिखाई। जब अधिकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र जंगल क्षेत्र से लौट जाने को कहा तो वह अभद्रता व मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital News: घोड़ा संचालन की अनुमति नहीं मिलने से संचालक परेशान, संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट
विज्ञापन
मामला संदिग्ध लगने और युवक के पास किसी प्रकार के हथियार होने की आशंका के चलते वनकर्मियों ने उसे तलाशी दिए जाने की बात कही। जिस पर वह मारपीट कर भागने लगा। जिस पर वन कर्मियों ने पीछा कर किसी तरह उसको पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर चीता कांस्टेबल वीरेंद्र गोले मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ की। साथ ही उसे क्षेत्र में भूस्खलन के कारण लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बारे में बताया तो मामला शांत हुआ।
वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह बोरा ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से कोई आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए। पूछताछ में युवक माल रोड क्षेत्र के एक होटल में ठहरे होने की बात कर रहा था। बताया कि फरीदाबाद निवासी नितिन सैनी के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में मनाही के बावजूद आवाजाही करने पर भारतीय अधिनियम 1927 की संगत धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन