फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A steady stream of devotees visited the Shri Khatu Shyam Temple throughout the day.

Nainital News: श्री खाटू श्याम मंदिर में दिनभर लगा श्रद्धालुओं का तांता

Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A steady stream of devotees visited the Shri Khatu Shyam Temple throughout the day.
किच्छा। श्री खाटू श्याम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह हवन-पूजा और आरती के साथ प्रतिमाओं को स्नान करवाया गया। इस मौके पर दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं ने पंडित नंद किशोर शर्मा और पंडित भैरव शर्मा के नेतृत्व में हवन व पूजन किया। आरती में नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। शनिवार सुबह फलाधिवास, पुष्पाधिवास व आरती का आयोजन होगा। मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के युवा तैयारियों में जुटे रहे। सचिन जिंदल ने बताया कि 29 जून को नगर क्षेत्र के अलावा जनपद के अन्य इलाकों से भी बड़ी संख्या में बाबा के भक्त शिरकत करेंगे। वहां अजय मंगला, विशाल सिंगल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीपक गोयल, शैलेश मित्तल, सुमित गोयल, मुकेश अग्रवाल, गोविंद गोयल, गिरधारी गोयल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed