फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A spark from welding caused a quilt-mattress shop to burn in haldwani

हल्द्वानी में हादसा: वेल्डिंग की एक चिंगारी से रजाई-गद्दों की दुकान जली, ऐसे चल रहा था कारोबार; भारी नुकसान

Tue, 11 Jun 2024 08:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Jun 2024 08:13 AM IST
सार

बनभूलपुरा थाने के सामने रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई। घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दमकल टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A spark from welding caused a quilt-mattress shop to burn in haldwani
वेल्डिंग की एक चिंगारी से रजाई-गद्दों की दुकान जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बनभूलपुरा थाने के सामने रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई। घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दमकल टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में रजाई-गद्दे, रुई और 10 हजार की नकदी जल गई।

अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास खाली जगह है। विद्यालय की जमीन किराये पर लेकर संभल निवासी अशरत अली रजाई-गद्दों का कारोबार करते हैं। बताया कि पड़ोस में आसिफ की दुकान में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसकी चिंगारी से रूई ने आग पकड़ ली। आग बढ़ते ही आसपास के लोग पहुंचे और थाने को भी सूचना दी। एक घंटा लेट पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्कूल का गेट तोड़कर छत से टिन शेड की दुकानों में पानी डालना शुरू किया। एक फायर टेंडर से दुकान के आगे से पानी डाला गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान स्वामी ने बताया कि 10 हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख का सामान जल गया। उधर आसिफ की दुकान में लगा एसी सहित अन्य सामान भी जल गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: रविवार की वो काली रात...पिकअप हादसे में दो और लोगों की मौत, इस वजह से हुआ एक्सीडेंट; 15 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के फर्नीचर ने भी पकड़ी आग
आग लगने के कारण आस-पास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। टिन शेड की दुकानों के एक तरफ मकान, दूसरी तरफ दुकान और पीछे स्कूल था। आग लगने के कारण बगल के घर में दीवारें गर्म हो गई। और दीवार में लगा पीवीसी पिघलने लगा। इससे लोगों दहशत में आ गए। लोगों ने घरों से सामान निकालना शुरू किया। उधर आस-पास के लोगों ने घरों की छत में बनी पानी की टंकियों से बाल्टी में पानी निकालकर दीवारों में डाला। इससे इन घरों में आग नहीं लगी और बड़ी हानि बच गई।

दमकल की गाड़ियां एक घंटा लेट पहुंचीं, लोगों ने पेयजल टैंकर रोका
लोगों का आरोप है कि फोन करने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। लोगों का कहना है कि इंदिरानगर में पेयजल का संकट बना हुआ है। इस दौरान जल संस्थान का टैंकर पानी लेकर जा रहा था। लोगों ने इस टैंकर को जबरन रोक दिया। इसके बाद घरों से बाल्टी ले आए। लोगों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने तक टैंकर से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की।

स्कूल का गेट का ताला तोड़कर निकली किताबें
आग बढ़ने के दौरान स्कूल में आग लग सकती थी। इसे देखते हुए लोगों ने स्कूल के गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर किताबों को हटाया। हालांकि इसके बाद भी फर्नीचर और कुछ किताबों में आग लग गई।

वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। विभागीय टीम इसकी जांच कर रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
-मनिंदर पाल सिंह, एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed