फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A schedule for 16 days of power disruption has been issued by the Energy Corporation in haldwani

Haldwani News: UPCL का दावा फेल...भीषण गर्मी में 16 दिन रुलाएगी बिजली, ऊर्जा निगम ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 25 Apr 2025 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम की ओर से 16 दिन बिजली बाधित करने का शेड्यूल जारी किया गया है। यूपीसीएल की ओर से मुखानी फीडर को दो भाग में बांटने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
A schedule for 16 days of power disruption has been issued by the Energy Corporation in haldwani
बिजली गुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में यूपीसीएल का गर्मी में बिजली निर्बाध रूप से देने का दावा फेल हो गया। 36 डिग्री से अधिक तापमान में बिजली उपभोक्ताओं को रुलाएगी। ऊर्जा निगम की ओर से 16 दिन बिजली बाधित करने का शेड्यूल जारी किया गया है। यूपीसीएल की ओर से मुखानी फीडर को दो भाग में बांटने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से इसकी शुरुआत हुई। पहले दिन तय समय से कम बिजली बाधित हुई। सुबह 10 बजे के बजाय 12.30 बजे शट्डाउन लिया गया। विद्युत वितरण खंड शहर के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि हाइडिल गेट काठगोदाम से निकलने वाली मुखानी फीडर के लिए अलग लाइन काठगोदाम डीजल पावर हाउस से खींची जा रही है। 3.50 किमी लंबी लाइन खींचने के लिए 12 मई तक बिजली बाधित रहेगी। आपूर्ति बंद करने का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक है लेकिन कोशिश है कि रोजाना की कटौती का समय इससे कम किया जाएगा। एक दिन में करीब दो हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


ये इलाके होंगे प्रभावित
न्यू आवास विकास, टेड़ीपुलिया, दोनहरिया, पॉलीशीट, जमरानी कॉलोनी, दमुवाढूंगा, जागनाथ कॉलोनी, आस्था विहार, आदर्शनगर, मल्ला प्लाट, मुखानी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed