{"_id":"6a3ed7f010d75358d40d40bd","slug":"a-procession-of-tazias-was-taken-out-and-chest-beating-was-also-done-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127550-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की
Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल।
मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को शहर में भी इमाम हुसैन और उनके साथियों को अकीदत का नजराना पेश किया गया। मल्लीताल में सुन्नी समुदाय ने ढोल-नगाड़े बजाए और ताजियों का जुलूस निकाला। वहीं शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर सीनाजनी की।
शुक्रवार को रॉयल होटल से ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो इंदिरा मार्केट, जय लाल शाह बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव, पुराना घोड़ा स्टैंड, बड़ा बाजार होते हुई रजा क्लब पहुंचा। यहां से भी कुछ ताजिए कार्यक्रम में शामिल हुए। रात्रि सूखाताल स्थित कर्बला में ताजियों को सुपुर्देखाक कर दिया गया। इसमें मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श, नायब सदर तस्लीम बख्श, समीर अली, मो. कासिम, इब्राहिम, आरिफ हुसैन, फारूक, आशु बख्श, आमिर हुसैन, सलीम बबलू आदि रहे।
शिया समुदाय की ओर से बीते दस दिनों से मोटा पानी स्थित इमामबाड़ा में कार्यक्रम किए जा रहे थे। शुक्रवार को हरिनगर से निकला मातमी जुलूस वीरभट्टी मार्ग होते हुए इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इसमें मंज़ूर हुसैन, हसन रजा, अनवर रजा, अमजद खान, रमजानी खान, रज़ा खान, गुलाम मेहंदी, मुख्तार खान, कुर्बान खान, जफर अली आदि रहे।
विज्ञापन
रामनगर में भी उठाए गए ताजिये
रामनगर।
यहां भी इमाम हुसैन और शहीदे कर्बला की याद में मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजियों के साथ जुलूस निकाला। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शमी ने बताया कि मोहल्ला खताड़ी, गूलरघट्टी से ताजिये निकाले। इस दौरान इरफान सैफी, मो. बिलाल, मो. सलमान, मोबीन सैफी, वसीम, रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद
कालाढूंगी : शहीद-ए-करबला को किया याद
कालाढूंगी।
हजरत इमाम हुसैन और उनके साथ करबला में शहीद हुए उनके जां निसारों को शुक्रवार को खिराजे अकीदत पेश की गई। मुहर्रम कमेटी की कयादत में ताजियों को जुलूस निकाला गया। घरों में शहीद-ए-कर्बला के नाम की फातिहा ख्वानी की गईं। इस दौरान कमेटी के अब्दुल सलाम, रईस अहमद, वकील अहमद, अलीम अहमद, जाहिद हबीबी, रईस अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।