फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A piece of meat found in a temple creates a sensation; CCTV captures dog's actions

Nainital News: मंदिर के मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी, सीसीटीवी में कुत्ते की हरकत कैद

Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A piece of meat found in a temple creates a sensation; CCTV captures dog's actions
किच्छा। हल्द्वानी रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार रात को मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बजरंग दल और अन्य संगठन कोतवाली पहुंचे। घटना के बाद जब पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज जांची तो पता चला कि एक कुत्ते ने उल्टी करते समय मांस उगल दिया था जिस पर मामला शांत हो गा। घटना के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एमपी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास लोगों ने मांस का टुकड़ा देखा। घटना की सूचना बाजार में फैलते ही सनसनी फैल गई और कुछ हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी कोतवाल प्रकाश दानू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर एकत्र लोगों को समझाया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

मंदिर के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना से पहले एक कुत्ता नजर आया जो वहां पर उल्टी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि कुत्ते ने कहीं से मांस का टुकड़ा खाया जो निगल नही सका और मंदिर के पास आकर उसने उल्टी कर दी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम ने भी राहत की सांस ली। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा है कि जो लोग सच्चाई जानने के बाद माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे उनको चिह्नित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सोमवार को दिन में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी की अगुआई में नगर के मुख्य बाजार में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान किच्छा के अलावा पुलभट्टा थाने से भी पुलिस बल बुलाया गया था। टीम ने नगर के रेलवे स्टेशन, एमपी चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक और बरेली रोड पर मार्च किया। इस दौरान कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, पुलभटटा इंचार्ज प्रदीप मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed