फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A permanent bridge will be built in place of Bailey bridge on Kalsia Nala in Kathgodam

Nainital News: काठगोदाम में कलसिया नाले पर बैली ब्रिज की जगह बनेगा स्थायी पुल, 5.07 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

Sat, 19 Jul 2025 10:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

नैनीताल और भीमताल मार्ग पर जाम से निपटने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत काठगोदाम से हो रही है। यहां कलसिया नाले पर वर्षों पुराने बैली ब्रिज के स्थान पर अब पक्का और स्थायी पुल बनेगा।

विज्ञापन
A permanent bridge will be built in place of Bailey bridge on Kalsia Nala in Kathgodam
कलसिया नाले पर बना बैली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल और भीमताल मार्ग पर जाम से निपटने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत काठगोदाम से हो रही है। यहां कलसिया नाले पर वर्षों पुराने बैली ब्रिज के स्थान पर अब पक्का और स्थायी पुल बनेगा। एनएचएआई ने इसके निर्माण के लिए 5.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 20 मीटर लंबा पुल टू लेन होगा।

विज्ञापन

नैनीताल से काठगोदाम के बीच हाईवे चौड़ीकरण का प्रस्ताव चल रहा है। नैनीताल और रामनगर हाईवे के चौड़ीकरण में क्षतिपूरक वनीकरण के लिए प्रशासन ने करीब 100 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को दे दी है। 32 किमी लंबे हाईवे के लिए हाल ही में वन भूमि हस्तांतरण के लिए फाइल भेजी गई है।

विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण से पहले डीएम वंदना ने एनएचएआई को जाम लगने वाले स्थानों पर व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसी के तहत एनएचएआई की टीम ने सर्वाधिक जाम वाले स्थानों को चिह्नित किया था। इसी के तहत गुलाबघाटी में गौला नदी पर वायो डक्ट (एक तरह का पुल) बनाने, रानीबाग जंक्शन से भीमताल मार्ग पर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलसिया नाले पर स्थायी पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां पुल निर्माण होने के बाद जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। -प्रमोद सुयाल, सहायक अभियंता, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed