फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A pair of knob-billed ducks was spotted for the first time in Hathidungar.

Nainital News: हाथीडंगर में पहली बार दिखा नॉब-बिल्ड डक का जोड़ा

Sat, 27 Jun 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A pair of knob-billed ducks was spotted for the first time in Hathidungar.
रामनगर। तराई पश्चिमी वनप्रभाग के हाथीडंगर क्षेत्र में पहली बार दुर्लभ नॉब-बिल्ड डक का एक जोड़ा देखा गया है। दुर्लभ जलपक्षी की मौजूदगी को यहां जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने गश्त के दौरान जलाशय में नॉब-बिल्ड डक के जोड़े को देखा। इसके बाद पक्षी की पहचान की पुष्टि की गई। बताया जा रहा है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग में इस प्रजाति के जोड़े का यह पहला दर्ज रिकॉर्ड है। नॉब-बिल्ड डक आमतौर पर शांत जलाशयों, दलदली क्षेत्रों और घने वन क्षेत्र से जुड़े जलस्रोतों में निवास करती है।
विज्ञापन

वनाधिकारियों के अनुसार अफ्रीका के जलाशयों से यह पक्षी यहां प्रवास पर पहुंचा है। नॉब-बिल्ड डक का वैज्ञानिक नाम सरकिडियोर्निस मेलानोटोस है। इसे भारत में नकटा नाम से भी पुकारा जाता है। यह प्रजाति अफ्रीका में कॉम्ब डक (कंघी बतख) के नाम से जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नॉब-बिल्ड डक ग्रीष्मकालीन आवासीय पक्षी है जो अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। तराई के जंगल में इस पक्षी की उपस्थिति पहली बार देखी गई है जो कि उत्साहजनक है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। - प्रकाश चंद्र आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed