फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A mother and her two sons died after being inhaled by gas while cleaning a water tank in haldwani

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस ने ली तीन जान, मां समेत दो बेटों की मौत

Tue, 21 Jul 2026 10:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 21 Jul 2026 10:09 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में पानी की टंकी की सफाई करते समय एक मां और उसके दो बेटों की गैस भरी होने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
A mother and her two sons died after being inhaled by gas while cleaning a water tank in haldwani
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार शाम पानी के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटे अचेत हो गए। आनन-फानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
मानपुर निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट पुत्र स्व.भीम सिंह ने घर के पास ही कुछ दिन पहले पानी का भूमिगत टैंक बनाया था। मंगलवार शाम 5:30 बजे टैंक की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी बीच धर्मेंद्र सीढ़ी के सहारे टैंक में उतर गए। काफी समय बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं आए तो उनका छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी टैंक में उतरे और भीतर बनी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए।
विज्ञापन

पुकार लगाने के बाद भी जब दोनों बेटों का कोई जवाब नहीं आया तो अनहोनी की आशंका में मां सरस्वती देवी (65) भी उन्हें देखने टैंक में उतरी। वह भी बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सब्जी विक्रेता भोज राम ने तीनों को निकालने की कोशिश की लेकिन टैंक में उतरते ही वह भी अचेत हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। इस दौरान भोज राम को तो होश आ गया लेकिन लेकिन मां-बेटे की चेतना नहीं लौटी। ग्रामीण तत्काल तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर गांव में मां और दो बेटों की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed