फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A mini stadium will be built on the grounds of MP Inter College.

Nainital News: एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में बनेगा मिनी स्टेडियम

Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A mini stadium will be built on the grounds of MP Inter College.
रामनगर। एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने विभिन्न विभागों के साथ खेल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही इसे मिनी स्टेडियम बनाने के लिए पांच करोड़ रूप की डीपीआर बनाकर डीएम को भेजी है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की लंबे समय से खेल प्रेमी मांग कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने भी डीएम को मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया। साथ ही इसे विकसित करने के लिए योजना बनाई। इसमें स्टेडियम के दोनों ओर दर्शक दीर्घा, भवन निर्माण, टेबल टेनिस, बॉलीवाल कोट, क्रिकेट पिच, रनिंग ट्रैक, हाईटेक शौचालय, चेंजिंग रूम शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा है। संस्तुति मिलने के बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


कोट

मिनी स्टेडियम बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ निरीक्षण का रिपोर्ट डीएम को भेजी है। बजट मिलने के बाद खेल मैदान को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। - प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed