फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A master plan will be made to improve the traffic system during the tourist season in nainital

Nainital News: पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान, IG ने की बैठक

Sat, 05 Apr 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पर्यटन सीजन में कैंची धाम सहित अन्य स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों और आईआईएम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन चरणों में प्लान देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
A master plan will be made to improve the traffic system during the tourist season in nainital
Traffic plan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पर्यटन सीजन में कैंची धाम सहित अन्य स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों और आईआईएम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन चरणों में प्लान देने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए काशीपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से सुझाव भी मांगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में आईजी ने आईआईएम के अधिकारी को प्रथम चरण में शार्ट टर्म प्लान, द्वितीय चरण में मिडिल टर्म प्लान और तृतीय चरण में लॉग टर्म प्लान बनाने को कहा। इसके लिए उन्होंने पुलिस और आईआईएम के अधिकारियों को आपस में समन्यवय स्थापित कर धरातल पर सड़क, पार्किंग, शटल सेवा, डायवर्जन और बायपास रोड का भौतिक निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने आईआईएम की टीम को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट और सुझाव प्रस्तुत करने को कहा।

विज्ञापन

आईजी ने सीओ भवाली और प्रभारी निरीक्षक भवाली को यातायात व्यवस्था का भौतिक असर धरातल पर दिखाने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसपी नगर प्रकाश चंद्र, सीओ डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रमोद शाह, आईआईएम के निदेशक डॉ. सोमनाथ चक्रवर्ती, प्रो.देवेंद्र कुमार पाठक, प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव, कर्नल एके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed