फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A herd of wild elephants created havoc in Bohargaon

Nainital News: जंगली हाथियों के झुंड ने बोहरागांव में मचाया उत्पात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A herd of wild elephants created havoc in Bohargaon
नैनीताल। बोहरागांव में हाथियों के झुंड ने कई किसानों के खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। क्षेत्र में जंगली हाथियों की दस्तक के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही है।
विज्ञापन


23 जुलाई को पटवाडांगर के समीपवर्ती देवीधूरा ग्राम पंचायत के पापड़ी तोक में जंगली हाथियों का झुंड दिखा था। अगले दिन हाथियों के झुंड ने बाना गांव में उत्पात मचाया था। इसके बाद से आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। मंगलवार रात जंगली हाथियों का झुंड बोहरागांव पहुंच गया। हाथियों ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोहर लाल, पूरन मेहरा व महेंद्र के खेतों में फसलों को रौंद दिया। प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में जंगली हाथियों की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि हाथियों की दस्तक के बाद टीम गश्त कर रही है। हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed