फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A drunk man set fire to his home

शराब के नशे में युवक ने घर में लगाई आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
A drunk man set fire to his home
धारी के चौखुटा में युवक ने खुद के घर में लगाई आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी क्षेत्र के चौखुटा में बुधवार रात एक युवक ने अपने घर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद युवक फरार हो गया। मुक्तेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात 9 बजे धारी क्षेत्र के चौखुटा गांव निवासी उमेश चंद्र (38) पुत्र प्रेम राम ने शराब के नशे में अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा समान जलकर राख हो गया। आरोपी के बड़े भाई जगदीश चंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई बंग्लुरू में प्राइवेट जॉब करता है। छह दिन पूर्व ही वह घर आया था। बुधवार शाम वह शराब पीकर घर लौटा, इससे कहासुनी हो गई। मारपीट में मुझे मामूली चोटें भी आई हैं। घटना के बाद मैं परिवार के साथ घर से चला गया। इसके बाद उमेश ने गुस्से में आकर घर के एक कमरे में आग लगा दी। अग्निकांड में कपडे़, बर्तन और अन्य खाद्य-सामग्री जलकर नष्ट हो गई। मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी उमेश चंद्र को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed