फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A decision will be taken today for cleaning work in Siroulikalan

Nainital News: सिरौलीकलां में सफाई कार्य के लिए आज होगा निर्णय

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A decision will be taken today for cleaning work in Siroulikalan
किच्छा। सिरौलीकलां में सफाई कार्य को लेकर बुधवार को निर्णय होगा। साथी पर जानलेवा हमले से नाराज पर्यावरण मित्रों ने सिरौलीकलां में सफाई कार्य का बहिष्कार किया था। उन्होंने घायल पर्यावरण मित्र अरुण के इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के अलावा सिरौलीकलां में पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते 23 जून को सिरौलीकलां में तली झाड़ अभियान में सफाई कर रहे अरुण निवासी बहेड़ी पर एक युवक ने कैंची से हमला करके उसे घायल कर दिया था। अरुण का हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी पर हमले के बाद पर्यावरण मित्रों ने 24 जून से सिरौलीकलां में सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया था। मंगलवार को सिरौलीकलां के पूर्व प्रधान नासिर अली समेत कई लोग पालिका पहुंचे। ग्रामीणों ने पर्यावरण मित्रों से काम शुरू करने का आग्रह किया। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जिस कर्मचारी पर हमला किया गया, वह बेहद गरीब परिवार से है। सिरौलीकलां वासी घायल कर्मचारी की मदद करें। इसके अलावा वहां काम करने जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी लें। विनोद कुमार ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान नासिर अली ने बुधवार शाम को गांव में बैठक करके मामले के निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां फिरदौस सलमानी, अफसार कुरैशी, कैलाश वाल्मिकी, नितिन चरण, सचिन चरण, संदीप कुमार, अरुण कुमार, श्याम बाबू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed