फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   a dead body of a girl found in valley near himalyan view

हिमालय दर्शन के पास खाई में मिली युवती की लाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
a dead body of a girl found in valley near himalyan view
प्रतीकात्मक फोटो
नैनीताल। नगर के किलबरी मोटर मार्ग पर हिमालय दर्शन के पास करीब दो सौ मीटर खाई में रविवार को युवती की सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली है। पाले और घने अंधेरा की वजह से पुलिस लाश को खाई से नहीं निकाल सकी। लाश को सोमवार सुबह निकाला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को समीपवर्ती क्षेत्रों की कुछ महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच उन्हें खाई में एक युवती की लाश पड़ी दिखी। इसकी सूचना महिलाओं ने वन कर्मी निमिष दानू को फोन पर दी। निमिष ने मामले से पुलिस को अवगत कराया, इसके बाद मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चंद्र मासीवाल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 200 मीटर गहरी खाई में पहुंचने के बाद उन्होंने मामले की सूचना फायरब्रिगेड एवं एसडीआरएफ को भी दी, मगर कड़ाके की ठंड एवं अंधेरा अधिक होने की वजह से लाश को खाई से नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस एवं फायरब्रिगेड के साथ ही वन विभाग के निमिष दानू, वन आरक्षी जाख क्षेत्र गोविंद सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय निवासी विक्रम सिंह बिष्ट, सूरज सिंह शाही, गणेश प्रसाद आदि भी लाश निकलने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की लाश करीब दो माह पुरानी होने की वजह से गल चुकी है। युवती ने नारंगी रंग का सलवार और कुर्ता पहना है। उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष की लग रही है। अन्य थाने में भी इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। शव को सोमवार 9 बजे तक निकाला जाएगा। -अशोक कुमार सिंह कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed