फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A couple of succulents have stopped in Kosi barrage

कोसी बैराज में रूका है सुर्खाब का एक जोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
A couple of succulents have stopped in Kosi barrage
रामनगर के कोसी बैराज में तैरता हुआ सुर्खाब का जोड़ा। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मई का महीना आरंभ हो चुका है पर शीतकालीन प्रवासी पक्षी सुर्खाब के एक जोड़े ने रामनगर के कोसी बैराज में डेरा डाल रखा है। इसके साथ आए सभी प्रवासी पक्षी अप्रैल के आरंभ में ही वापस लौट चुके हैं। अब तक यहां डेरा डाले सुर्खाब इस जोड़े ने वन्यजीव विशेषज्ञों को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन

रामनगर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि सुर्खाब मई तक दिख रहे हैं। बता दें कि यह पक्षी सेंट्रल एशिया, सिक्किम और लद्दाख से यहां शीतकालीन प्रवास पर आते हैं और मार्च अंतिम या अप्रैल आरंभ में वापस अपने इलाकों को लौट जाते हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार जो लंबे समय से इनको अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं वह बताते हैं कि यह केवल शीतकालीन प्रवास के लिए ही आते हैं और प्रजनन काल (जो कि अप्रैल से जून तक होता है) के लिए वापस लौट जाते हैं। अगर यह जोड़ा यहां प्रजनन करता है तो यह वाकई इनके व्यवहार के विपरीत होगा और पक्षी विशेषज्ञों के लिए शोध का विषय भी है। दीप रजवार बताते हैं कि यह जोड़े में रहते हैं और एक साथी के बीमार या चोटिल होने पर भी उसके साथ ही रहते हैं। संभावना है कि एक साथी बीमार हो या लंबी उड़ान के लायक नहीं हो, इसीलिए यह जोड़ा अभी तक यहां ठहरा हो सकता है। यह बिना रुके लंबी उड़ान भरते हैं। कारण जो भी हो पर मई के महीने में इनका यहां दिखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
विज्ञापन

कोट
15 अप्रैल तक कोसी बैराज पर सुर्खाब के 15 जोड़े मौजूद थे। अब धीरे-धीरे सभी सुर्खाब के सभी जोड़े चले गए हैं। एक जोड़ा बचा हुआ है जो शायद अभी उड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ होगा। उम्मीद है कि यह जोड़ा भी चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेखर तिवाड़ी, कोसी रेंजर, रामनगर वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed