फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A chance to observe fascinating astronomical events in Aries free of charge

Nainital News: एरीज में बिना शुल्क रोचक खगोलीय घटनाओं को समझने का मौका

Wed, 25 Feb 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 25 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A chance to observe fascinating astronomical events in Aries free of charge
नैनीताल। मनोरा पीक नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 27 व 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एरीज में 27 फरवरी को विद्यालयों व महाविद्यालयों के लिए ओपन डे रहेगा जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। 28 फरवरी को आम जनता के लिए किसी प्रकार के पूर्व पंजीकरण या नामांकन की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही प्रवेश भी निशुल्क होगा। एरीज के विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि ओपन डे के अंतर्गत एरीज ने कई रोचक गतिविधियां आयोजित की हैं जिनमें वेधशाला का भ्रमण, दूरबीन से सूर्य के धब्बे देखना, देवस्थल स्थित भारत की सबसे बड़ी दूरबीन और चार मीटर अंतरराष्ट्रीय तरल दर्पण टेलीस्कोप के बारे में जानकारी, तारामंडल शो, वैज्ञानिकों से बातचीत, विज्ञान के माॅडल की प्रदर्शनी इत्यादि शामिल है।
विज्ञापन


खगोलीय पिंड भी दिखाए जाएंगे
28 फरवरी को सूर्यास्त के बाद शाम 6:45 बजे से दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा के गड्ढे, बृहस्पति और अन्य खगोलीय पिंड भी दिखाए जाएंगे। जनता की सुविधा के लिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एरीज जाने के लिए नैनीताल बस स्टैंड से सुबह और शाम के समय शोध संस्थान की निशुल्क बस सेवा भी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed