{"_id":"116-82312","slug":"Nainital-82312-116","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक के लिए की थी व्यवसायी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के लिए की थी व्यवसायी की हत्या
Nainital
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। व्यवसायी योगेश गुप्ता की हत्या उसके भाई जुगल किशोर गुप्ता का ट्रक हथियाने की साजिश का भंडाफोड़ होने पर की गई। पुलिस ने दो आरोपियों संदीप जायसवाल और राहुल को हत्या में प्रयुक्त असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक हड़पने के लिए संदीप की नियत खराब हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के शरणदाता हिरासत में ले लिए गए हैं। आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विम्मी सचदेवा ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि मारे गए व्यवसायी योगेश गुप्ता के भाई जुगल किशोर ने पर्वतीय मोहल्ला निवासी संदीप जायसवाल को दो साल पहले अपना ट्रक इस शर्त पर दिया था कि वह इसे रेत ढुलाई के काम में लगाएगा। ट्रक के फायदे में दोनों की हिस्सेदारी आधी-आधी होगी। लेकिन संदीप ने ट्रक का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर उसे हड़पने की साजिश रची। हिसाब-किताब देखने पर योगेश ने जब संदीप से पैसे मांगे तो उसने जवाब दिया कि जुगुल ने तो ट्रक उसे बेच दिया है। यह विवाद कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने 31 मई 2014 को धारा 420, 471, 467 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पुलिस ने हस्ताक्षर की जांच कराई तो संदीप का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। संदीप जायसवाल डर गया कि योगेश के गवाही देने पर वह जेल न चला जाए। इसी कारण उसने योगेश की हत्या का इरादा बनाया । आठ दिन पहले उसने रुद्रपुर खेड़ा के मूल निवासी दोस्त राहुल राठौर को बुलाया और उसे तमंचे के साथ कारतूस खरीदने के लिए आठ हजार रुपए दिए। तीन दिन पहले राहुल ने संदीप को .315 बोर का तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराए। इतवार की रात घर लौट रहे योगेश पर संदीप ने पीछे से कनपटी पर गोली मारी और टेंट हाउस गली में पैदल भाग गया। इस बीच रोड पर पल्सर बाइक लिए राहुल उसका इंतजार कर रहा था। हत्या के बाद दोनों ने संदीप के रिश्तेदार रामपुर रोड विष्णुपुर कालोनी निवासी बांकेलाल के घर में शरण ली। पुलिस ने संदीप के घर की तलाशी लेने के बाद सोमवार तड़के बांकेलाल के घर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संदीप के पास से .315 बोर का तमंचा और राहुल के पास से 12 बोर का तमंचा कारतूस, पल्सर बाइक बरामद की। पुलिस ने बांकेलाल और उसके बेटे रवि को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन