फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नेताजी, चाय-समोसा जरा संभलकर खिलाना!

नेताजी, चाय-समोसा जरा संभलकर खिलाना!

Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
Nainital
Nainital Updated Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और समर्थकों के चुनाव प्रचार के दौरान उपभोग की जाने वाली खाद्य वस्तुओं की मूल्य दरें निर्धारित कर दी गई हैं। ऐसे में नेताजी को कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चुनाव प्रचार के दौरान चाय-समोसा जरा संभल कर खिलाना होगा, क्योंकि यह सब नेताजी के खाते में जुडे़गा। प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जनसभा अथवा नुक्कड़ सभाओं में समर्थकों को दिए जाने वाले चाय, काफी, समोसे, नमकीन, भोजन आदि के अलावा दरी, टेंट, कुर्सी, मेज से लेकर माइक, तोरणद्वार सभी के लिए अलग-अलग रेट चार्ट लागू किया गया है।
विज्ञापन

तय रेट चार्ट के मुताबिक चुनाव प्रचार में चाय की प्याली सात रुपए, समोसा छह रुपए, काफी 15 रुपए, नमकीन तथा बिस्कुट पांच से 50 रुपए और भोजन की प्रति थाली के रेट 60 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्याशी के होटल अथवा गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने पर 250 से एक हजार रुपए तक का खर्चा चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लगी निगरानी टीमों को निर्धारित रेट चार्ट के आधार पर प्रत्याशी के व्यय रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



एक फूल माला पहनाई तो होंगे 15 रुपए चार्ज
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों की ओर से प्रत्याशी को एक फूल माला पहनाए जाने पर प्रति माला 15 रुपए का खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा, जबकि चुनाव कार्यालय खोलने पर उसका किराया 150 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के भोजन को बता रहे हैं भंडारा
चुनाव आयोग के डंडे के कारण अब प्रत्याशियों ने भी नया हथकंडा अपना लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों के कराए जाने वाले भोजन को भंडारे का नाम दिया जा रहा है, ताकि भोजन का खर्च संबंधित प्रत्याशी के चुनाव प्रचार व्यय में न जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed