{"_id":"116-58192","slug":"Nainital-58192-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली गेट पर भिड़े चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली गेट पर भिड़े चालक
Nainital
Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टैक्सी मेें सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया, उनके बीच कोतवाली गेट पर मारपीट के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इससे कोतवाली गेट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने डंडा फटकार चालकों को अलग किया और दोनों को हवालात में डाल लिया, लेकिन चालक हवालात में भी लड़ गए। इस पर पुलिस ने मेडिकल कराकर दोनों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
टैक्सी चालकों में पुलिस का रत्तीभर की भी खौफ नहीं रहा है। शनिवार दोपहर कोतवाली गेट पर जो हुआ, वो पहली बार नहीं था। बल्कि चालकों में सवारी बैठाने को लेकर भोटिया पड़ाव चौकी, रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस कर्मियों के सामने भी कई बार मारपीट हो चुकी है। दिन में बारह बजे के करीब कुछ सवारियां नैनीताल जाने के लिए कोतवाली गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो टैक्सी चालक वहां कार लेकर पहुंचे। एक-दूसरे को देखकर वे मारपीट करने लगे। पत्थरबाजी होने पर अफरातफरी मची, तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।