फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किरकिरी हुई तब खुली नींद

किरकिरी हुई तब खुली नींद

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गांधी ग्राम स्थित काजी-हाउस में बेजुबान पशुओं के साथ जानवर जैसा बर्ताव करने वाला नगर निगम आखिरकार अपनी किरकिरी होने के बाद जागा। शनिवार को निगम की टीम ने काजी-हाउस का निरीक्षण सुधार का भरोसा दिया है। टीम ने बीमार जानवरों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की। वहीं समाजसेवी गुरविंदर चड्डा और हेमंत गोनिया ने एसपी सिटी से शिकायत की है कि निगम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन दोनों समाजसेवियों ने काजी-हाउस पहुंचकर वहां की जानवरों की नरकभरी जिंदगी को उठाया था। जानवर गंदगी में बीमार पड़े थे। खाने का चारा और पानी नहीं दिया जा रहा था। इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। जब यह मुद्दा मीडिया में प्रकाशित हुआ तो अपनी फजीहत होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली और काजी-हाउस की तरफ रुख किया गया। नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी बीएस चलाल ने बताया कि काजी-हाउस की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। करीब सात लाख की लागत से इसे पूरा ठीक किया जाएगा। बजट के अभाव में काम रुका पड़ा है। जहां तक चारे का सवाल है तो पुराना रेट चल रहा है। इसे रिवाइज किया जाएगा। काजी-हाउस के पेंडिंग बिल के 26 हजार रुपये शनिवार को ही रिलीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed