फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच साल में बढ़ाए सिर्फ 37 मतदाता

पांच साल में बढ़ाए सिर्फ 37 मतदाता

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जनसंख्या वैश्विक समस्या है और भारत इसमें आगे। हिंदुस्तान के लोकतंत्र में आबादी का बढ़ता घनत्व ही वोटरों की श्रृंखला को भी बढ़ाता है, लेकिन अफसरों की काहिली देखिए। वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में मतदाता सूची में ऐसा घालमेल किया गया कि पांच साल के भीतर निकाय सीमा में महज 37 वोटर बढ़े। यानि अफसरों ने फाइलों में जनसंख्या बढ़ाई ही नहीं। बात यहीं खत्म नहीं होती, ऐसी त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है कि जो लोग 2008 में निकाय के वोटर थे, इस बार उनका नाम ही लिस्ट में नहीं। इससे मतदाता सर्वे पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
विज्ञापन

पालिका के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2008 की मतदाता सूची में नगर में 28448 मतदाता थे जबकि 2013 की मतदाता सूची में इस संख्या में मात्र 37 की वृद्धि हुई और मतदाता 28485 पहुंचे। जिनमें 13767 महिला तथा 14718 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम तथा पते को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। नगर के लोगों का कहना है कि नाम संशोधन के लिए काफी जटिल प्रक्रिया रखी गई है। सैकड़ों मतदाताओं के नाम सूची में गलत दर्ज हैं। यदि संशोधन करने जाएं तो प्रपत्र भरने, एक रुपये का एसबीआई का चालान लगाने तथा पंचस्थानी कार्यालय भीमताल में इसके लिए आवेदन करने का नियम बनाया गया है। जो अव्यावहारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed