फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बच्चों ने फाड़ा प्रत्याशी का पोस्टर, निकली तलवारें

बच्चों ने फाड़ा प्रत्याशी का पोस्टर, निकली तलवारें

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। चुनावी जंग के साथ ही प्रचार का बिगुल बजते ही आपसी टकराव की संभावनाएं भी बढ़ गई है। शनिवार देर रात वनभूलपुरा क्षेत्र में एक बच्चे द्वारा प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने पर तलवारें और चापड़ निकल आए। दो गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चली। मगर ऐन वक्त पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया। देर रात एहतियातन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

वनभूलपुरा स्थित वार्ड-25 में कुछ बच्चों ने खेलते हुए एक दीवार पर लगे एक प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ दिए, जिस पर प्रत्याशी के समर्थकों ने उनमें से कुछ बच्चों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने लात-घूंसों और बेल्टों से प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई कर दी। किसी तरह वे वहां से जान बचाकर भागे। कुछ ही देर बाद प्रत्याशी के समर्थक बड़ी संख्या में तलवारें और चापड़ लेकर पीटने वालों की तलाश में वहां आ पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। जगह-जगह दूसरे पक्ष की तलाश की। इसी बीच सूचना मिलते ही सीओ लोकजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख प्रत्याशी के समर्थक वहां से फरार हो गए। पुलिस के जाने के बाद दूसरा पक्ष सामने आया। सारी बात सुनने के बाद देर रात तक पुलिस प्रत्याशी समर्थकों की तलाश में जगह-जगह दबिश देती रही। उनमें से कुछ लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। सीओ ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी कि अगर दोबारा इस तरह की हरकत हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात वहां एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। रात भर वहां चुनावों तक सतर्क रहने और गश्त करने के निर्देश चौकी और थाना पुलिस को दिए गए हैं। लोगों के हथियार जमा करवाने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed