{"_id":"116-45342","slug":"Nainital-45342-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभित और विनीत हत्याकांड में सजा काट रहे हैं ललित और रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभित और विनीत हत्याकांड में सजा काट रहे हैं ललित और रमेश
Nainital
Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। देहरादून जेल में बंद ललित बेलवाल और उसके दो साथी वर्ष 2007 में रामनगर में हुई शोभित की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। जबकि काठगोदाम के शीशमहल निवासी विनीत जोशी की हत्या में रमेश बम्बईया उम्र कैद की सजा काट रहा है। विनीत की हत्या 2003-04 में हुई थी। विनीत शीशमहल स्थित धर्मकांटे के आफिस में बैठे थे। इसी दौरान रमेश बम्बईया ने विनीत को गोली मार दी थी। जबकि 11 मार्च 2007 में रामनगर के सराय गली पुरानी सब्जी मंडी निवासी शोभित अग्रवाल अपने साथी कारोबारी अमर अग्रवाल के साथ कार से रिंगौड़ा घूमने गया। तभी कार ओवरटेक करने को लेकर शोभित की ललित बेलवाल से कहासुनी हुई थी। विरोध में ललित गुट ने साथियों की मदद से शोभित और अमर पाल के साथ मारपीट की और कालाढूंगी से नैनीताल रूट पर शोभित को गहरी खाई में फेंक दिया। शोभित की मौत हुई थी। अमर के बयानों पर शोभित के पिता गिरीश कुमार ने 12 मार्च को 2007 को वन परिसर निवासी ललित बेलवाल, टेड़ा रोड लखनपुर निवासी कन्नू मनराल, रानीखेत रोड निवासी रोहित तिवारी के खिलाफ धारा 302, 307, 394, 201 में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियाें ने सल्ट अल्मोड़ा निवासी हंसा सिंह के नाम पंजीयन कार से घटना को अंजाम दिया था। हंसा भी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने दिनांक 25 जुलाई 2007 को तीनों आरोपियों को मुंबई से दबोचा था। 2010 में अपर सत्र न्यायाधीश नैनीताल ने ललित, कन्नू और रोहित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और हंसा सिंह को संदेह के लाभ में बरी कर दिया।
विज्ञापन