फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   9th class student gives birth to a baby girl in Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में 9वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, परिजनों ने नहीं सौंपी तहरीर; पिता फरार

Wed, 18 Dec 2024 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

एक नाबालिग मां बन गई। उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उधर परिजनों की ओर से शिकायत न होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
9th class student gives birth to a baby girl in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी में एक नाबालिग मां बन गई। उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उधर परिजनों की ओर से शिकायत न होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा गया है। मां-बेटी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्री और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराब का आदि है। उधर महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। आठ दिसंबर को महिला की 16 साल की बेटी जो मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन

बच्चे के जन्म के बाद जब सुशीला तिवारी ने बच्ची का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है। इस मामले में सुशीला तिवारी प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान न तो छात्रा ने न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में रखा गया है। पिता घर से गायब है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed